शराब बंदी का खेल : लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद ; तस्कर फरार

0 minutes, 1 second Read

Add

CHHAPRA DESK –  सक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई कर जिले के मकेर थाना क्षेत्र से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक लग्जरी कर को जब्त किया है. हालांकि, तस्कर भाग निकलने में सफल रहा है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि उनके निर्देशन में पुलिस द्वारा ज़िले में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मकेर थाना गस्ती टीम के द्वारा गौरी टोला के पास वाहन चेकिंग किया जा रहा था. वाहन चेकिंग के क्रम में सोनहो के तरफ से आ रही एक कार को गस्ती टीम के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया,

जिसे देखकर वाहन चालक वाहन लेकर भागने लगा. उपस्थित बल के सहयोग से पिछा कर पकड़ने का प्रयास किया गया परन्तु वाहन चालक झाड़ी का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़ भागने में सफल रहा. पकड़ाये वाहन का विधिवत तलाशी ली गई.तलाशी के क्रम में उक्त वाहन से 469.50 ली० विदेशी शराब बरामद कर वाहन को जब्त किया गया. इस संदर्भ में मकेर थाना कांड सं0-02/25 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधि० दर्ज किया गया है. इस कांड में संलिप्त शराब तस्करों / कारोबारियों की गिरफ्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. इस छापेमारी में कार सहित विदेशी शराब- 469.50 ली० जब्त किया गया है. टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों में मकेर थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० रविरंजन कुमार, स०अ०नि० प्रवीण कुमार एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *