छपरा सदर अस्पताल का जांच करने पहुंची विधान परिषद की टीम 15-20 मिनट में ओपीडी निरीक्षण कर वापस लौटी

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  बिहार विधानसभा की जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति के सदस्यों ने आज संध्या पहर छपरा सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. हालांकि महज 15 से 20 मिनट में निरीक्षण कर टीम वापस लौट गई. टीम के सभी सदस्य ओपीडी पहुंचे और ओपीडी का भ्रमण कर वापस लौट गई. निरीक्षण टीम के सदस्यों में रश्मि वर्मा, मुन्ना यादव समेत छह सदस्य शामिल थे. निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल सिविल सर्जन डॉक्टर सागर दुलाल सिन्हा, उपाधीक्षक डॉ आर एन तिवारी, डीपीएम अरविंद कुमार व अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद भी मौजूद रहे.

अस्पताल पहुंची टीम ने ओपीडी के विभिन्न वार्डों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. ओ पी डी में दूसरे शिफ्ट में हो रहे मरीज़ों के इलाज को लेकर चिकित्सक से जानकारी प्राप्त की. वही ओपीडी में इलाज करा रहे मरीजों से भी फीडबैक लिया. उस दौरान सिविल सर्जन से अस्पताल में हो रहे ऑपरेशन के संदर्भ में भी जानकारी प्राप्त की. अस्पताल में बन रहे नए एमएनसीएच बिल्डिंग के संदर्भ में भी जानकारी प्राप्त की. विधान परिषद की टीम को देखकर अस्पताल के अन्य वार्डों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाने लगा, लेकिन पूरी टीम महज 15 से 20 मिनट में ओपीडी घूम कर निकल गई. जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन एवं कर्मियों ने राहत की सांस ली.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *