शिक्षिका बहन से विवाह फिर निर्मम हत्या के बाद धूमधाम से रचाई दूसरी शादी ; अब जेल में बीतेगी जिंदगी

0 minutes, 6 seconds Read

 

SARAN / SIWAN DESK –   सारण जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां शिक्षिका बहन से शादी रचाने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर उस हैवान भाई ने धूमधाम से दूसरी शादी रचा ली. लेकिन मामला खुल गया और अब वह सलाखों के पीछे है. सब कुछ प्लान के तहत किया गया. मामला सारण और सिवान जिले से जुड़ा हुआ है. मृत महिला सिवान जिले के भगवानपुर थाना अंतर्गत साहसा गांव निवासी दीपक कुमार साह की 23 वर्षीय पत्नी आराध्या कुमारी बताई गई है. जो कि सारण जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत नयका बड़का बैजू टोला निवासी प्रवीण साह की पुत्री थी.  वह छपरा शहर में बीए की पढ़ाई के साथ शहर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी.

 

फिलहाल वह शहर के नगर थाना अंतर्गत योगिनिया कोठी दहियांवा टोला में किराए का मकान लेकर अकेली रहती थी. जहां उसका मौसेरा भाई आता जाता था. दोनों के बीच प्यार ऐसा परवान चढा कि दोनों ने शादी कर ली. बात परिवार तक पहुंची और परिवार वाले न चाहते हुए मान गए. लेकिन यह खेल अधिक समय तक नहीं चला. लड़के के घर परिवार वाले सब कुछ जानते हुए दान-दहेज के लालच में उसकी शादी दूसरे जगह तय कर दिए. फिर हत्या का खेल शुरू हुआ. प्लानिंग बनी और हत्या को भी अंजाम दे दिया गया.

Add

सिवान का रहने वाला है मौसेरा भाई दीपक

हैवान भाई दीपक सिवान जिले के भगवानपुर थाना अंतर्गत साहसा गांव निवासी विजय साह का पुत्र है. फिलहाल और उसके परिवार का एक सदस्य दोनों नगर थाना पुलिस की हिरासत में है. जबकि, परिवार के अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं. रिश्ते में भाई होने के कारण दोनों की पहचान पहले से थी और दीपक ने ही उसे छपरा शहर में किराए के मकान में रखवाया था. जिसके बाद दोनों का मेल-मिलाप बढ गया और बात इतनी बढी कि दोनों को शादी करनी पड़ गई. लेकिन यह बस एक खेल और छलावा ही था.

निर्मम तरीके से काटकर सिवान में फेंका गया था शव

दीपक के परिवार वाले उसकी शादी तय कर दिए. अप्रैल में धूमधाम से उसकी शादी भी हो गई. लेकिन शादी से पहले दीपक ने प्लान के तहत अपनी पहली पत्नी मौसेरी बहन आराध्या को सिवान अपने घर ले जाने के लिए छपरा आया था और उसे साथ लेकर चला गया. इधर लड़की के परिवार वाले उसकी खोजबीन में लगे थे. जब आराध्या का मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा तो उसके पिता के बयान पर नगर थाने में अपहरण कर हत्या का अंदेशा जताते हुए एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई. तभी सिवान जिले के बसंतपुर थाना अंतर्गत शहरकोला पंचायत में भवन के समीप एन एच 227 ए पर एक बोरे में काटकर फेंका गया आराध्या का शव बरामद किया गया. जिसके बाद मामला खुल गया वहीं सिवान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में उसके पति दीपक को गिरफ्तार भी कर लिया. सूचना के बाद नगर थाना पुलिस ने सिवान पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर छपरा लाया.

13वें दिन सड़ा-गला शव भेजा गया पोस्टमार्टम

आराध्या का शव तेरह दिन बाद पुलिस ने सिवान से बरामद किया किया है. उसकी धारदार हथियार से काटकर हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर एन एच किनारे फेंका गया था. लेकिन, मामला खुल गया शल का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराए जाने के बाद उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *