शराब तस्करी के लिए कार पर लिखवाई थी प्रेस ; अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK –    शराब माफियाओं ने शराब की तस्करी को लेकर कार पर प्रेस लिखवा रखी थी और प्रेस लिखी कार की आड़ में शराब की तस्करी कर रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रेस लिखी ऑल्टो गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गोपालगंज एसपी के निर्देश पर वाहन जांच के दौरान कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने प्रेस लिखी एक ऑल्टो गाड़ी से 303 लीटर देसी शराब बरामद किया है. गाड़ी के अंदर छुपा कर रखे गए कुल 33 कार्टन एवं 22 पीस खुले शराब की बोतलें जब्त किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपित प्रेस की आड़ में शराब की तस्करी कर रहे थे.

Add

उक्त मामले की गहन जांच जारी है. गिरफ्तार दोनों शराब तस्करों ने पूछताछ के दौरान बताया गया कि प्रेस अपने मन से लिखवाए थे ताकि शराब तस्करी करने से कोई रोक ना सके. बता दें कि शराब तस्कर शराब तस्करी को लेकर नए-नए जुगत लग रहे हैं और सब्जी, दूध और अलकतरा वाहन के साथ एंबुलेंस एवं पुलिस लिखे वाहनों से भी शराब की तस्करी कर रहे हैं. अब पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों के द्वारा प्रेस लिखी कार का इस्तेमाल शराब तस्करी के लिए किया जा रहा था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *