शराब के नशें में धुत्त होकर वाहन से पुलिसकर्मियों को कुचलने के प्रयास में युवक गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिले से इस समय एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां शराब में नशें में धुत्त होकर एक युवक अपने वाहन से पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया. हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. घटना जिले के खैरा थाना क्षेत्र के छपरा – खैरा मुख्य राजमार्ग की बताई जा रही है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी राज किशोर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को छपरा खैरा मुख्य मार्ग पर टाटा सफारी में सवार एक युवक अनियंत्रित रूप से वाहन चला रहा था. मुख्य राजमार्ग पर युवक द्वारा एक बाइक सवार को टक्कर मारने का प्रयास किया गया जिसे देखकर सड़क पर गश्ती कर रहे पुलिस दल द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास किया गया.

 

जिस पर वाहन चालक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने के इरादे से वाहन उनके ऊपर चढ़ाकर भागने लगा. जिसके बाद खैरा थाना सहित आस-पास के थानों में सुचना देकर मुख्यमार्ग पर नाकेबंदी करवाई गई. जिसके बाद नाकेबंदी करके युवक को हिरासत में लिया गया. हिरासत में लिए गए युवक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के औली गांव निवासी प्रमोद कुमार राय पिता शिव बच्चन राय के रूप में हुई. जांच के क्रम में युवक को शराब के नशें में धुत्त पाया गया. गिरफ्तार युवक के खिलाफ विभिन्न सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है.

Add

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *