सिताब दियारा से लौटने के क्रम में पुलिस बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा ; 100 गज की दूरी तक घिसटते रही बाइक और सवार ; बस और बाइक में लगी आग

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम सिताबदियारा से लौटने के क्रम में पुलिस बस ने छपरा सिवान मुख्य मार्ग पर बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया. जिससे उनकी मौत मौके पर हो गई. वही टक्कर के बाद बाइक बस के नीचे फंसकर 100 गज तक घिसटती चली गई. जिसके बाद बस और बाइक दोनों में आग लग गई. घटना जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत देवरिया गांव के समीप की है.

मृत तीनों युवक कोपा थाना क्षेत्र के पोखर भिंडा गांव निवासी बताए जा रहे हैं. मृतकों में एक युवक की पहचान सत्यनारायण मांझी के पुत्र बाबूलाल मांझी, सुखलाल मांझी के पुत्र कुंदन मांझी एवं तीसरा युवक पोखरभिंडा निवासी देवनाथ मांझी का दमाद बताया जा रहा है. जो की मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगाईडीह गांव का रहनेवाला है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिताब दियारा से लौटने के क्रम में पुलिस बस में रिविलगंज थाना अंतर्गत देवरिया गांव के समीप बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया. दुर्घटना के क्रम में बाइक सवार एक युवक बस के नीचे फंस गया और बाइक बस के साथ 100 गज की दूरी तक घिसटती चली गई. जिसके बाद घर्षण के कारण बस में आग लग गई. इस हादसे में तीनों युवक की मौत मौके पर हो गई. दुर्घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया.

लोगों के आक्रोश को देखते हुए बस में सवार सभी पुलिसकर्मी उतर कर भाग खड़े हुए. जिसके बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से ही बस में लगी आग को बुझाया गया. दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. वहीं इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची रिविलगंज थाना पुलिस लोगों को समझाने बुझाने में लगी हुई है. समाचार प्रेषण तक सड़क जाम कर लोग प्रदर्शन कर रहे थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *