शहर में तीसरी हत्या ; सलमान की चाकू से गोद-गोदकर निर्मम हत्या से सनसनी

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर से फिर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक दिन में तीसरी हत्या हुई है. घटना शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत गंडक कॉलोनी की है, जहां स्थानीय थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ला निवासी एक युवक की चाकू से गोद गोदकर निर्मम हत्या की गई है. हालांकि गंभीर स्थिति में उसे छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. मृत युवक भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ला निवासी मो कादरी का 22 वर्षीय पुत्र सलमान उर्फ छोटे बताया गया है. जो कि टेंपो चलाता है. सदर अस्पताल में मृत युवक के परिवार वालों ने बताया कि वह घर से आधे घंटे पहले ही स्नान करने के बाद कहीं निकला था और उन्हें सूचना मिली कि गंडक कॉलोनी में उसे चाकू मारा गया है. जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया है. ज

ब तक वे सदर अस्पताल पहुंचे तब तक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. सूचना के बाद भगवान बाजार थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. समाचार प्रेषण तक शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया जारी थी. वहीं इस हत्या के विषय में परिवार वालों के द्वारा अभिज्ञता जाहिर की गई कि क्यों और किस लिए उसकी हत्या हुई है. फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है.

एक दिन में यह तीसरी हत्या है.

बता दें कि बीती रात्रि शहर में रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं बिहार झारखंड के असिस्टेंट गवर्नर सह शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत उमा नगर निवासी अवधेश कुमार सिंह के 45 वर्षीय पुत्र अमरेंद्र सिंह एवं इसुआपुर के अत्ता नगर पंचायत के गंगोई मुखिया प्रत्याशी लाल बाबू सिंह के पुत्र शंभू नाथ सिंह की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी. जिसको लेकर आज परिवार वालों के द्वारा एसपी आवास का घेराव भी किया गया था. पुलिस सभी उस मामले का उद्भेदन करती तब तक अपराधियों ने तीसरी हत्या की घटना को अंजाम दे दिया है. इजिके बाद जिले में दहशत का माहौल बना हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *