घर में घुसे थे चोरी करने महिला की टूट गई नींद तो अपराधियों ने गला काट सुला दिया मौत की नींद ; साथ सो रही बच्ची भी अनभिज्ञ

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में चोरी करने घर में घुसे अपराधियों ने एक महिला के नींद से जगने के बाद उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया. अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. जिसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देकर अपराधी आसानी से फरार हो गये. इस घटना की जानकारी उस महिला के साथ सो रही उसकी दो छोटी पुत्रियों को भी नहीं लगी. घर वाले जब सुबह में छत के कमरे से नीचे उतरे तो पाया कि उसका कमरा अंदर से बंद है. जिसके बाद वे लोग बाहर से उस कमरे के खिड़की पर पहुंचे तो पाया की खिड़की खुला हुआ है और वह महिला अपने बिस्तर पर लहूलुहान मृत पड़ी हुई है.

Add

जिसके बाद घर वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद तरैया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. मृत महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के घोघराही रामपुर निवासी शंभू कुमार सिंह की 30 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी बताईं गईं है. उसके गले को धारदार हथियार से काटा गया है. वही घर के खिड़की का दरवाजा खुला हुआ है. जिस पर खून के निशान भी है. इस मामले में मृत महिला के परिवार वालों ने बताया कि वह घर के अपने कमरे में दो छोटी पुत्री के साथ सोई हुई थी.

आज सुबह जब वे लोग उठे और छत से नीचे उतरे तो पाया कि उसका कमरा अंदर से बंद है. दिन निकलने के बाद उनके द्वारा जब घर से बाहर जाकर खिड़की के रास्ते झांका गया तो पाया गया की खिड़की खुली है और खिड़की पर खून के धब्बे हैं. जबकि सुनीता अपने कमरे में बेड पर लहूलुहान मृत पड़ी है. उसका गला कटा हुआ है और उसे कमरे में रखें बाॅक्स को तोड़ कर चोरी भी की गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *