शहर में हुई चाकूबाजी में तीन लोग जख्मी ; नामजद प्राथमिकी दर्ज

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत प्रभुनाथ नगर मोहल्ला में दो पक्षों के बीच हुई चाकूबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. जख्मी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ नगर मोहल्ला निवासी लक्ष्मण राम का 45 वर्षीय पुत्र सुभाष राम, उनकी 40 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी एवं महेश राम का 20 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार शामिल हैं.

सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी सुभाष राम के द्वारा बताया गया कि मोहल्ले की कुछ युवकों के द्वारा उनके साथ मारपीट कर पति-पत्नी और भतीजे को चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया गया है. इस मामले में पीड़ित सुभाष के द्वारा सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस के समक्ष दिए गए अपने फर्द बयान में प्रभुनाथ नगर निवासी दीपक कुमार राम, नारद कुमार राम एवं सूरज नाथ राम उर्फ कुचकुच राम को नामजद किया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *