खेत का फोटो खींचने गये कृषि सलाहकार का शराब माफियाओं ने छीना मोबाइल ; मारपीट कर किया गंभीर

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –   खेत का फोटो खींचने गये कृषि सलाहकार का मोबाइल छीनकर शराब कारोबारों के द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. जख्मी हालत में किसान सलाहकार को गड़खा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है. जख्मी सलाहकार छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बाजार समिति मोहल्ला निवासी जगरनाथ प्रसाद के 39 वर्षीय पुत्र बसंत कुमार बताए गए हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह कृषि विभाग में कृषि सलाहकार के पद पर कार्यरत है और कृषि क्रॉप अभियान के तहत खेतों की जांच के लिए गड़खा प्रखंड अंतर्गत सैदपुर गांव गए थे. जहां खेत की जांच के लिए फोटोग्राफी कर रहे थे,

उसी बीच खेत की तरफ मौजूद नशा कर रहे कुछ लोगों ने यह समझा कि वह उनका फोटो खींचकर कार्रवाई करवा देंगे. जिसको पहले कृषि सलाहकार का मोबाइल छीना गया. जिसके बाद मारपीट करते हुए उनके पॉकेट से ₹2000 नकद व गले से सोने का चेन भी लूट लिया गया. जिसके बाद उनके द्वारा किसी तरह अन्य सलाहकारों को सूचित किया गया. तब अन्य सलाहकारों ने उन्हें गड़खा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान कृफि सलाहकार के द्वारा भगवान बाजार थाना पुलिस के समक्ष दिए गए अपने बयान में बताया गया है कि वह कृषि क्रॉपिंग के लिए सैदपुर गांव गए थे जहां उनके द्वारा फोटो खींचा जा रहा था.

इस बीच वह मौजूद नशा कर रहे हैं लोगों के द्वारा उनका मोबाइल छीना गया. जिसके बाद मारपीट करते हुए उनके पॉकेट से ₹2000 नकद व गले से सोने का चेन भी लूट लिया गया. उन्होंने बताया कि वह लोग शराब कारोबारी ही थे. जिन्हें यह शक हुआ कि उनके द्वारा फोटो खींचकर प्रशासन को दिए जाने के बाद उनके ऊपर कारवाई हो जाएगी और इसीलिए उन लोगों ने मोबाइल छीनने के बाद हमला किया. फिलहाल बयान दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वहीं घटना को लेकर अन्य कृषि सलाहकारों में आक्रोश भी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *