शहर में गोली लगने से जख्मी व्यक्ति की पटना में उपचार के दौरान धनतेरस के दिन हुई मौत ; परिवार में मचा कोहराम

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत ब्रह्मपुर मोहल्ला में बीते 15 अक्टूबर की देर संध्या दो पक्षों के बीच झड़प में गोली लगने से जख्मी व्यक्ति की मौत आज धनतेरस के दिन उपचार के क्रम में पटना में हो गई. इस घटना की सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है. मृत व्यक्ति स्थानीय थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पानी टंकी मोहल्ला निवासी मोहन राय का 40 वर्षीय पुत्र राजू राय बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीते 15 अक्टूबर की देर संध्या दो पक्षों के बीच मारपीट ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया. जिसमें दो पक्षों के बीच तनातनी हो गई और जमकर लाठी-डंडे चलने के बाद फायरिंग शुरू हो गई. उसे दौरान गोली लगने से राजू राय श गंभीर रूप से जख्मी हो गया,

Add

जिसे आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया था. पटना में आज उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है. बताते चलें कि क्रिकेट खेलने को लेकर बच्चों के बीच विवाद हुआ था. हालांकि मोहल्ले में बैठक के बाद मामला को शांत कराया गया था. लेकिन देर शाम होते-होते दोनों पक्ष हथियार के साथ एक दूसरे के सामने हो गए और जमकर मारपीट के बीच हुई. फायरिंग में राजू राय को गोली लगी थी. उस दौरान एएसपी राम पुकार सिंह व भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *