विदेशी शराब सहित कार जब्त ; एक कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सारण पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस द्वारा ज़िले में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उसी क्रम में मकेर थाना पुलिस टीम द्वारा प्लान ड्यूटी के दौरान रेवा घाट पुल पर सभी आने जाने वाली वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था.

Add

चेकिंग के दौरान एक चार पहिया वाहन पुलिस टीम को देख कर भागने का प्रयास किया, जिसे उपस्थित पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया. पकड़ाये व्यक्ति से पूछ-ताछ एवं तलाशी के क्रम में उक्त चार पहिया वाहन को 199.80 ली० विदेशी शराब के साथ जब्त किया गया. वहीं वाहन चालक कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार कारोबारी वैशाली जिला के बेलसर थाना क्षेत्र के साईन गांव निवासी उस्मान का पुत्र फिरोज बताया गया है.

इस संबंध में मकेर थाना कांड सं0-275/24 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधि० दर्ज किया गया है. इस कांड में संलिप्त शराब तस्करों व कारोबारियों की गिरफ्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार कारोबारी के पास से विदेशी शराब-199.80 लीटर व एक चार पहिया वाहन जब्त किया गया है. टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों में पु०अ०नि० रविरंजन कुमार थानाध्यक्ष मकेर थाना, पु०अ०नि० नरेन्द्र कुमार एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *