शहर में भयंकर जाम से कराह रही जनता ; जलजमाव व बुडको ने बढ़ाई परेशानी

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –   भारी बारिश और बुडको दोनों ही शहर के लिए बड़ी समस्या बन गई है. बुडको के निर्माण कार्य की घटिया सामग्री ने शहर में जाम की समस्या को और भी बढ़ा दिया है. बता दें कि शहर की मुख्य समस्याओं में एक बड़ी समस्या सड़क जाम की है. बुडको के गटर का मेनहोल का ढक्कन शहर के कई जगहों पर टूट चुका है. वहीं उस जगह पर बने सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे जल जमाव के कारण भर चुके हैं. जिसके कारण गटर में डंडा और झंडा लगाकर लोगों को उधर से नहीं गुजरने का संकेत दिया जा रहा है. फलस्वरूप सड़क पर भयंकर जाम लग रहा है. जाम लगे भी क्यों नहीं! वहां सड़क एक साइड का हो चुका है. शहर के गुदरी बाजार मेन रोड पर राजेंद्र कॉलेज गेट के समीप दिनभर भयंकर जाम की स्थिति बनी रह रही है.

Add

वहां कभी एक साइड का तो कभी दूसरे साइड का वाहन धीरे-धीरे पास कर रहे हैं. जिसको लेकर सड़क पर भयंकर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है. बता दें कि यह छपरा-सिवान मुख्य मार्ग भी है और इस पर छोटे बड़े वाहनों की कतारें दिन भर लगी रहती है. ऐसी स्थिति में इस मुख्य मार्ग से होकर गुजरना परेशानी का सबक बन गया है. वहीं निचले सड़कों में जल जमाव होने के कारण इस मुख्य मार्ग पर वाहनों का लोड और भी बढ़ गया है. वहीं ऐसी स्थिति के बावजूद भी यहां किसी पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं की गई है जिससे कि इस जगह के यातायात को सुचारु किया जा सके और जाम नहीं लग पाए.

छपरा की सड़कें बनी जानलेवा

छपरा शहर की मुख्य सड़क तो पहले से ही टूटी-फूटी थी. क्योंकि, बुडको ने काम करने के दौरान इसे जर्जर कर दिया था. ऊपर से मूसलाधार बारिश और जल जमाव ने बड़ी समस्या उत्पन्न कर दी है. यह गड्ढे में पूरी तरह गड्ढे और तालाब में तब्दील हो चुका है. शहर के श्यामचक से लेकर दरोगा राय चौक तक 3 किलोमीटर की दूरी में इस सड़क पर करीब 300 गड्ढे जरूर दिख जाएंगे, जो की पानी भरने के कारण जानलेवा साबित हो रहे हैं. इन पानी भरे गड्ढों में आए दिन कभी टोटो तो कभी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *