शाह बनवारी लाल पोखर में छलांग लगाने वाली किशोरी का श’व बरामद होने के बाद हुई पहचान

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत शाह बनवारी लाल पोखर में बीती रात्रि मोबाइल पर बात करने के दौरान छलांग लगाने वाली किशोरी के शव की पहचान कर ली गई है. मृत किशोरी स्थानीय थाना क्षेत्र के मासूम गंज रामकृष्ण पुरी निवासी श्याम सुंदर सिंह की 16 वर्षीय पुत्री रागिनी कुमारी बताई गई है. पोखर से शव बरामद किए जाने के बाद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद छपरा सदर अस्पताल भेजा है. जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने की प्रक्रिया की जा रही है. हालांकि इस मामले में परिवार वाले कुछ भी बताने से परहेज करते रहे.

प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि देर संध्या तक वह किशोरी अपने मोबाइल से पोखर पर बात करते हुए देखी गई थी. जिसके बाद अचानक उसने मोबाइल बंद करने के बाद पोखर में छलांग लगा दी. उस दौरान पोखर के दूसरी तरफ कुछ युवक भी मौजूद थे. जिनके द्वारा शोर मचाया गया तो वहां पोखर पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गये. वहीं सूचना के बाद भगवान बाजार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी लेकिन तब तक रात होने के कारण शव को निकाला नहीं जा सका था. आज सुबह गोताखोर की मदद से पोखर से शव बरामद किए जाने के साथ ही परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *