दहेज में बुलेट के लिए नवविवाहिता की मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या ; अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर परिजनों ने किया प्रदर्शन

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA/SIWAN DESK – छ माह पहले ही हुई थी शादी! दहेज लोलुप ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी और घर छोड़कर फरार हो गए. मामला सारण जिले के कोपा थाना अंतर्गत अनवल भेरिहारी टोला का है. जहां, दहेज लोलुप ससुराल वालों ने विवाहिता की पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या की है. मृत महिला सारण जिला के कोपा थाना अंतर्गत अनवल भेड़िहिरी टोला निवासी शैलेश यादव की 26 वर्षीय पत्नी पूजा देवी बताई गई है, जो कि सिवान जिला के हुसैनगंज थाना अंतर्गत हरिहान गांव निवासी भृगुनाथ यादव की पुत्री थी. उसके मृत्यु के बाद परिवार वाले कोपा थाना पहुंचे,

जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां मृतका के ससुराल वालों की गिरफ्तारी को लेकर परिजन आक्रोशित हो गए और सदर अस्पताल के बाहर सड़क पर शव को रखकर सड़क जाम करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. सड़क जाम के बाद देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनो की लंबी कतारें लग गई. वहीं सूचना के बाद भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह एवं नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार वालों को समझाने बुझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

उस दौरान करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहा. वहीं समझाने-बुझाने के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए ले गए. समाचार प्रेषण तक शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. इस घटना के संबंध में मृतका के परिवार वालों ने बताया कि उनके द्वारा अपनी पुत्री पूजा देवी की शादी इसी वर्ष सारण जिले के कोपा थाना अंतर्गत अनवल भेड़िहिरी टोला निवासी किशुन देव यादव के पुत्र शैलेश यादव के साथ हिंदू रीति-रिवाज और दानों-दहेज के साथ की गई थी.

20 अप्रैल माह में शादी हुई थी. जिसके बाद वे लोग दहेज में बुलेट के लिए लगातार उसके साथ मारपीट कर रहे थे. जिसको लेकर उन लोगों के द्वारा दो दिन पहले ही ₹50 हजार दिए गए थे, लेकिन बीती देर रात्रि कोपा थाना क्षेत्र के अनवल गांव से उसके पड़ोसियों के द्वारा सूचना दी गई कि उनके पुत्री का देहांत हो चुका है. जिसके बाद वे लोग भागे-भागे बीती रात्रि कोपा थाना पहुंचे. वहीं उसके ससुराल वाले छोड़कर फरार हो चुके हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *