शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लोगों ने पेड़ में बांधकर पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा

0 minutes, 2 seconds Read

GOPALGANJ DESK –   गोपालगंज जिले में एक प्रेमी को पेड़ बांधकर पीट-पीट कर मौत के घाट उतारे जाने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि वह प्रेमी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया था. इसके बाद परिवार वालों ने उसे बंधक बना लिया और पेड़ में बांधकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. मृत युवक की पहचान पूर्वी चंपारण के मोतिहारी जिलांतर्गत गोविंदगंज थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय बादल सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि बादल कुमार सिंह की लगभग दो साल पहले इंस्टाग्राम पर काजल कुमारी से मुलाकात हुई थी. वो महमदपुर थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव की रहने वाली है. सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से बात करते करते बादल और काजल की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.

2 साल की बेटी की मां है गर्लफ्रेंड

हालांकि, काजल पहले से शादीशुदा थी और उसकी दो साल की एक बेटी भी है. वहीं अफेयर शुरू होने के बाद युवक ने एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर काजल के पति को भेज दिया, जिसके बाद पति ने उसे छोड़ दिया. तब से वह अपनी बेटी के साथ अपने मायके में रह रही थी. वहीं 16 मई की रात काजल ने बादल को मिलने के लिए अपने घर बुलाया. युवक सबसे छुप के चुपचाप वहां पहुंचा. हालांकि, देर रात घर में युवक की मौजूदगी की भनक गर्लफ्रेंड के परिजन और स्थानीय लोगों को लग गई.

 

परिजन ने प्रमी की पीट-पीटकर की हत्या

जिसके बाद घरवालों ने युवक को बंधक बना लिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की. युवक को तब तक पीटा गया, जब तक कि उसकी मौके पर ही मौत नहीं हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस मामले में अनुमंडल पुलिस पधाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. मुख्य संदिग्ध के तौर पर काजल और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *