अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत ; छपरा आने के क्रम में हुआ हादसा

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA / SIWAN DESK – सारण जिले के सहजितपुर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान सिवान जिला के भगवानपुर हाट निवासी सूर्य देव प्रसाद के 43 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार के रूप में की गई. इस दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान क्या प्रयास किया. जिसके बाद उसकी पहचान की गई और पहचान के बाद इस घटना की सूचना उसके घर वालों को दी गई. सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते छपरा पहुंचे, जहां स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा,

Add

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अनिल कुमार अपनी बाइक से छपरा आ रहा था, तभी सहाजितपुर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके कारण इस दुर्घटना में उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जिसकी सूचना के बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान के बाद पंचनामा का सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया और परिजन शव लेकर सिवान निकल गए.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *