जेपी सेतु के पाया संख्या-11 के समीप हत्या के बाद बोरे में भरकर फेंका गया युवती का शव बरामद ; पहचान में जुटी पुलिस

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – .सारण जिला के सोनपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सोनपुर थाना अंतर्गत सोनपुर–दीघा रेलखंड पर जेपी सेतु के पाया संख्या-12 के समीप से बोरे में भरकर फेंका गया एक शव बरामद किया गया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को खोला तो युवती की लाश देखकर सभी के होश उड़ गए. उसके लहूलुहान शरीर पर खून भी ताजे थे. हालांकि वहां मौजूद स्थानीय लोगों के द्वारा युवती के शव की पहचान नहीं की जा सकी है. जिसके बाद ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या कहीं अन्यत्र किए जाने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को बोरे में भरकर वहां फेंक दिया गया है.

Add

शव को दो प्लास्टिक के बोरे से बरामद किया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोरा संदिग्ध प्रतीत हो रहा था, जिसे खोलने पर अंदर महिला का क्षत-विक्षत शव मिला. शरीर पर गहरे जख्म और चोट के निशान उसकी निर्मम हत्या किए जाने की घटना को बयां कर रहे थे. इस घटना की सूचना मिलते ही पहलेजा घाट पुलिस चौकी से अपर थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना देते हुए लापता महिला व युवती की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. वही शव बरामद किए जाने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *