सेना की वर्दी पहन दानापुर कैंट एरिया में बेरोजगारों को बनाता था निशाना ; सेटिंग के बाद देता था जॉइनिंग लेटर भी

0 minutes, 0 seconds Read

PATNA DESK –  पटना के दानापुर से नौकरी के नाम पर ठगी मामले का खुलासा करते हुए एक फर्जी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह सेना की वर्दी पहनकर खुद को सैनिक बताते हुए सेना में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करता था. यह गिरफ्तारी आर्मी इंटेलिजेंस लखनऊ की टीम और दानापुर पुलिस ने मिलकर की है. उसको सेना की वर्दी में ही दानापुर के ताकियापार से गिरफ्तार किया गया है. वह दानापुर में रहकर बिहार के कई युवकों को सेना में नौकरी लगने के नाम पर लाखों का चूना लगाया है.

गोरखपुर का रहने वाला हैं शातिर ठग

सेना क्षेत्र से जालसाजी करने वाले ठग की पहचान गोरखपुर मुक्तिधाम निवासी गंगा सेवक के रूप में हुई है. वह सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे तो ले लेता ही था, साथ ही युवकों को फर्जी जॉइनिंग लेटर भी दिया करता था. लेकिन, जॉइन नहीं होने पर ठगे गए उन युवकों ने आर्मी इंटेलिजेंस लखनऊ में शिकायत की थी. जिसके बाद आर्मी इंटेलिजेंस लखनऊ की टीम ने दानापुर पुलिस की मदद से फर्जी आर्मी मैन को गिरफतार किया है.

आर्मी की वर्दी में दानापुर सेना क्षेत्र से संदिग्धावस्था में युवक को पकड़ा गया तो उसके पास से फर्जी सेना का परिचय पत्र, आधार कार्ड, दूसरे के कैंटीन का कार्ड व सेना के मुहर लगे कुछ कागजात एवं एक बाइक भी जब्त किए गए. पूछताछ के बाद उसे दानापुर थाना भेजा गया. बताया जाता है कि गंगा सेवक दानापुर में तकियापर में पिछले करीब डेढ़ साल से किराये के मकान में रह रहा था. पटना में रहकर वह कोचिंग करने की बात कहता है.

लेकिन, युवाओं को झांसा में लेकर सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था. आरोप के अनुसार, एक अमन नामक युवक से करीब पौने चार लाख रूपया लिया था. विश्वस्त सूत्रों की मानें तो गंगा सेवक ने कुछ युवक से पैसा लेकर बहाली का झांसा देकर जाली परीक्षा पेपर देकर परीक्षा भी लिया, बाद में जाली नियुक्ति पत्र भी दिया था. सेना के खुफिया विभाग को सेना में भर्ती के नाम पर जालसाजी करने की जानकारी मिली थी. इसके बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस जांच में लगी थी. इसी क्रम में मिलिट्री इंटेलिजेंस के जवानों ने अथक प्रयास के बाद सेना क्षेत्र में गंगा सेवक को सेना के आर्मी सप्लाई कोर की ड्रेस पहनकर घुमते हुए संदिग्धवस्था में घर दबोचा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *