भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई ; हेरोइन व नकद के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

SITAMARHI  DESK   सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 51वीं बटालियन एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पिलर संख्या 318/23 के पास की गई, जहां संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जवानों ने छापेमारी की, जहां हेरोइन और भारी मात्रा में नशीला सामान बरामद किया गया. एसएसबी की टीम ने गिरफ्तार तस्करों के पास से 108.64 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है. इसके साथ ही 27 एंड्रायड मोबाइल, आठ कीपैड मोबाइल, तीन डिजिटल वेटिंग मशीन, 1.94 लाख नेपाली करेंसी और 2,13,800 रुपये भारतीय मुद्रा जब्त की गई. दोनों तस्करों की पहचान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान स्थानीय निवासी दीपक कुमार (24) और विनीत कुमार (22) के रूप में हुई है.

दोनों को मौके पर ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि मादक पदार्थ पंजाब के लुधियाना से लाया गया था। इसे मुजोलिया बाजार क्षेत्र में खपाने की योजना थी. इस कार्रवाई के बाद बेला थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई हैं, ताकि इससे जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *