सीओ के ड्राइवर ने राजस्व कर्मी के बेटे पर तान दी पिस्टल ; उच्चस्तरीय जांच टीम गठित

0 minutes, 0 seconds Read

ARRAH DESK –   आरा जिला नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने अंचल कार्यालय के समीप गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद हो गया. नोकझोंक के दौरान सीओ के निजी चालक द्वारा कथित रूप से देसी पिस्टल तानने का मामला सामने आया है. बाद में पुलिस ने छापेमारी कर एक दुकान में छिपाई गई पिस्टल बरामद कर ली. इधर, भोजपुर एसपी राज ने बताया कि इस मामले में राजस्वकर्मी की पत्नी संगीता के बयान पर सीओ और निजी चालक के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है. वहीं निजी चालक अविनाश को गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया गया है. राजस्वकर्मी के पुत्र सिद्धार्थ से विवाद हुआ था. इधर, एसपी राज ने बताया कि डीसीएलआर और सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई है, जो पूरे मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, बड़हरा सीओ अंशु प्रसुन्न सोमवार को अपने निजी चालक के साथ गाड़ी लेकर आरा प्रखंड कार्यालय स्थित आवास की ओर पहुंचे थे.

Add

उसी दौरान पार्किंग को लेकर एक राजस्व कर्मी व उनके पुत्र से उनका विवाद हो गया. नोकझोंक के क्रम में आरोप है कि सीओ के निजी चालक अविनाश उर्फ शुभम ने पिस्टल तान दी. राजस्वकर्मी विष्णु के पुत्र की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान अवैध पिस्टल को पास की एक दुकान में छिपा दिया गया था. पुलिस ने दुकान से पिस्टल बरामद कर लिया और सीओ तथा उनके निजी चालक, दुकानदार को थाने ले आई. बाद में मामला एसपी और डीएम तक पहुंच गये. जिसके बाद डीसीएलआर और सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच नवादा थाना को सौंप दी गई. सदर एसडीपीओ राज कुमार साह ने बताया कि इस मामले में सीओ व उनके चालक के अलावा दुकानदार एवं राजस्व कर्मी के परिवार से पूछताछ चल रही है. निजी चालक की भूमिका अभी तक संदिग्ध लग रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *