बेलहरी पेट्रोल पंप के समीप पि’स्टल का भय दिखा कर बदाम व हल्दी लोडेड पिकअप ले भागे अ’पराधी ; कोईलवर से कर लिया गया बरामद

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत तरैया-अमनौर मुख्य मार्ग पर हथियार के बल पर किराना सामान लदे पिकअप वैन लूट का मामला सामने आया है. थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहरी पेट्रोल पंप के समीप अपराधियों ने चालक को पिस्टल का भय दिखाकर बादाम, हल्दी व नमक लोडेड पिकअप लूट की घटना को अंजाम दिया है. इस संबंध में पिक अप चालक पटना जिला के पटना सिटी पथल घाट निवासी सोनू कुमार ने तरैया थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.

 

दर्ज प्राथमिकी में चालक ने बताया है कि वह पटना सिटी के किला रोड निवासी निरंजन राय का पिकअप गाड़ी का चालक है. वह पटना से एक व्यापारी का सामान लोड करके सिवान जा रहा था. गाड़ी पर बादाम, हल्की व नमक लोड था. वह बीती रात्रि पटना से गाड़ी लेकर चला था. छपरा से होकर सिवान जा रहा था तभी तरैया के बेलहरी पेट्रोल पंप पर पहुंच कर तरैया अमनौर मुख्य सड़क एस एच 104 के किनारे गाड़ी खड़ी कर वह और उपचालक दोनो गाड़ी में सो रहे थे.

उसी वक्त मध्य रात्रि में अज्ञात अपराधी आए और पिस्टल का भय दिखाकर गाड़ी छीनकर फरार हो गए. इस मामले में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया मामला संज्ञान में आते ही कांड का अनुसंधान करते हुए त्वरित कार्रवाई कर समान लोडेड पिक अप को कोइलवर से बरामद कर लिया गया है तथा आगे की कार्रवाई जा रही है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *