सीट पर बैठने के वि’वाद में युवकों के बीच चा’कूबा’जी, तीन घा’यल, दो रेफर

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा-मशरक रेलखंड के मढ़ौरा रेलवे स्टेशन पहुंचने के दौरान ट्रेन में हुई चाकू बाजी में चाकू लगने से तीन युवक जख्मी हो गए. जिन्हें आनन-फानन में मढौरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर युवकों में विवाद इस कदर बढ़ा कि एक दूसरे को देख लेने की बहस के बाद चाकूबाजी तक पहुंच गई.

चाकूबाजी की इस घटना में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के असोइया गांव निवासी 22 वर्षीय आलोक कुमार, तकीना गांव निवासी 22 वर्षीय मंटू कुमार और इसुआपुर थाना क्षेत्र के गंगोई निवासी 24 वर्षीय नंद लाल यादव जख्मी हो गए. लोगों ने तीनों जख्मी युवकों को मढ़ौरा रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद नंद लाल यादव एवं मंटू कुमार को छपरा रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार असोईया और गांगोई गांव के दो युवक

आज छपरा-थावे ट्रेन से अपने अपने घर आ रहे थे कि सीट पर बैठने के विवाद में एक दूसरे को देख लेने की धमकी के बाद ट्रेन जब मढ़ौरा पहुंचीं तो कुछ युवक स्टेशन पहुंच मारपीट पर आमादा हो गए. उसी दौरान उन युवकों में मारपीट के बाद चाकूबाजी शुरू हो गई. उस दौरान तीन युवकों को चाकू लगी है. वहीं सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. समाचार प्रेषण इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *