सरकारी विद्यालय में कुर्सी के लिए दो शिक्षिकाओं में मारपीट ; पुलिस के सामने भी चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK –  गोपालगंज जिला अंतर्गत बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खोमहारी गांव स्थित सरकारी स्कूल में दो शिक्षिका कुर्सी पर बैठने को लेकर आपस में उलझ गई. उस दौरान दोनों के बीच लाठी-डंडे भी चलने लगे. जिसके बाद वहां मौजूद लोग में से किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. जिसके बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि वायरल वीडियो बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खोमहारी गांव के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय का है. जहां बीते शनिवार को विद्यालय की दो महिला शिक्षिका के बीच कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों आपस में भिड़ गई और पुलिस की मौजूदगी में भी लाठी-डंडे से मारपीट की.

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में आए दिन दोनों शिक्षिका मारपीट करती हैं और झगड़ा करती हैं. इसकी शिकायत शिक्षा विभाग से कई बार की गई, लेकिन आज तक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसकी जांच नहीं की और ना ही कोई कार्रवाई हुई. लिहाजा शिक्षकों के मारपीट का खामियाजा विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को भुगतना पड़ रहा है. वही वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है. जबकि इस मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद जिले में यह विद्यालय चर्चा का विषय बना हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *