सरकारी अस्पताल में बच्ची के जन्म पर वसूली गयी बधाई की रकम ; परिजनों ने की शिकायत

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलिवरी के लिए आई गर्भवती महिला के प्रसव उपरांत बधाई के नाम पर नकद वसूलने का मामला सामने आया है. पीड़ित ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से की है. बता दें कि सरकारी अस्पताल में सरकार के तरफ से सारी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं. पीड़ित के परिजन सेमरी गांव निवासी राजेंद्र रावत ने बताया कि उनकी पतोहू, जो गर्भवती थी उसको प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में 4 अप्रैल को भर्ती कराया गया था. जहां सुबह में बच्ची का जन्म हुआ. जन्म के उपरांत कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने बधाई के नाम पर रूपये की मांग की और उनसे जबरदस्ती 500 रूपये वसूलें गये. वहीं पतोहू के साथ आए परिजनों से भी 50-50 रूपये वसूलें गये. उन्होंने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है.

Add

सरकारी अस्पताल में निशुल्क प्रसव के लिए आए थे पर क्या जानें कि यहां भी रूपये का भुगतान करना पड़ेगा. आपकों बता दें कि बीते दिनों पहले भी एक महिला स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा व्हाट्सप्प पर रूपये लेने का मामला वायरल हुआ, लेकिन मामला ले देकर सलटा लिया गया था. वहीं जब इस मामले में जानकारी ली गई तों पता चला कि उक्त दिन भी ड्यूटी पर वहीं महिला स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर तैनात थी. स्थानीय रंजन कुमार सिंह ने बताया कि इस सरकारी अस्पताल में प्रसव के लिए आए सभी को कुछ न कुछ सेवा शुल्क बधाई के रूप में देना ही पड़ता है. जब पता किया जाता है तो बताया जाता है कि चढा़वा अधिकारी तक जाता है. शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है. वहीं अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी ने नाम नहीं छापने पर बताया कि डिलिवरी कक्ष में कुछ कर्मचारियों का अघोषित कब्जा हैं.

जिनको बड़े प्रभाव का संरक्षण प्राप्त है. जदयू नेता मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बधाई शुल्क मांगने वाले तो यहां तक धौंस दिखाते हैं कि आपको कुछ घर से थोड़े ही देना है. आप यदि प्राइवेट अस्पताल में जाते तों मोटी रकम खर्च करनी पड़ती, जो यहा बच रही है. उन्होंने डीएम सारण और सिविल सर्जन से इस घोर निंदनीय कृत्य पर रोक लगाने की मांग और वैसे कर्मचारियों पर अनुशासनिक कार्यवाही करने की मांग की है. वहीं इस मामले में प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है जांच पड़ताल कर रहें हैं. यदि ऐसा मामला सामने आता है तों उक्त स्वास्थ्य कर्मी पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *