प्रतिमा विसर्जन के दौरान शहर में हुई चाकूबाजी में एक युवक जख्मी ; तीन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत नारायणपुर गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया. चाकूबाजी में जख्मी युवक शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के न्यू नारायणपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह का 21 वर्षीय पुत्र निहाल कुमार सिंह बताया गया है जो कि उत्तर प्रदेश के बलिया जिला का मूल निवासी है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह मूर्ति विसर्जन के दौरान रेलवे लाइन से उस पार नारायणपुर में गया था, जहां स्थानीय कुछ युवकों के द्वारा उसके साथ मारपीट के बाद उसपर चाकू से वार कर दिया गया.

जिसके बाद उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार कराया गया. उपचार के दौरान जख्मी के फर्द बयान पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नारायणपुर मोहल्ला निवासी तीन युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इस संबंध में जख्मी युवक के द्वारा बताया गया कि वह नारायणपुर गया हुआ था जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद में तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट करने के बाद उसके ऊपर चाकू से वार कर दिया. जिसके बाद उसका उपचार सदर अस्पताल में कराया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *