सारण में विभिन्न 18 महत्वपूर्ण चौक चौराहे पर 55 ANPR कैमरा लगाने हेतु पहल ; आगामी विधान सभा आम निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम व एसएसपी ने की बैठक

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  आगामी विधान सभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को ले एक बैठक सारण समाहरणालय सभागर में आयोजित की गई. बैठक में सीएपीएफ के आवासन की समुचित व्यवस्था करने के साथ खनन, उत्पाद, परिवहन व विधि व्यवस्था के संबंध में सभी संबंधितों को व्यापक टास्क सौंपे गए. जिला पदाधिकारी अमन समीर ने कहा कि सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को नामित किया जा रहा है. उनके माध्यम से क्रिटिकल मतदान केंद्रों और वनरेबल क्षेत्रों को चिन्हित कर उनके कारक की पहचान की जायेगी. उन्होंने चिन्हित स्थलों पर स्थाई और अस्थाई पुलिस चेकपोस्ट का निर्माण कर लगातार गहन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया.

Add

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन) कैमरे लगाने हेतु 18 महत्वपूर्ण चौक / चौराहे को चिन्हित किया गया है. इन स्थलों पर 55 कैमरे लगाने हेतु पहल की जा रही है.
श्री समीर ने अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियों के ठहराव के लिए स्थल का चयन करने तथा उनकी मूलभूत आवश्यक सुविधाओं को पूरा करने के निर्देश दिए. वहीं अर्धसैनिक बलों के परिभ्रमण का रूट चार्ट तथा राजनीतिक दलों को दी जाने वाली सभास्थल की सूची तैयार करने का निर्देश दिया.

वरीय पुलिस अधीक्षक ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 126 के तहत बंध पत्र भरने तथा सीसीए के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के साथ ही अवैध शराब के सीजर हेतु ठोस कार्रवाई करने के लिए सभी एस एच ओ को निदेश दिए.
बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता सहित विभिन्न संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी आदि जुड़े थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *