सारण में अ’पराधी बेलगाम ; एक दिन में तीसरी ह’त्या के बाद सनसनी ; चा’कू गो’ली के बाद अब विवाहिता की ह’त्या

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले में अपराधी एक बार फिर बेलगाम होते नजर आ रहे हैं. अपराधी चोरी, डकैती लूट और हत्या की घटनाओं को लगातार अंजाम भी दे रहे हैं. आज एक दिन में तीन हत्याएं हुई है. जिसमें पहली घटना गडझखा थाना क्षेत्र में चंदन राम की चाकू से गोदकर हत्या की गई है तो दूसरी घटना पहलेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत छितरचक गांव में भैंस चोरी के दौरान भैंस की मालकिन महिला सुनैना देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वहीं तीसरी घटना जिले के दिघवारा थाना अंतर्गत रामदास चक से सामने आई है.

जहां, ससुराल वालों के द्वारा दहेज के लिए विवाहिता की जहर देकर हत्या कर दी गई है. मृत महिला जिले के दिघवारा थाना अंतर्गत रामदास चक गांव निवासी विश्व मोहन सिंह की 26 वर्षीय पत्नी निधि देवी बताई गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उस महिला को घर के अंदर मृत पाया गया. इस घटना की सूचना के बाद उसके मायके वाले समस्तीपुर जिला के मैनुद्दीन नगर थाना क्षेत्र के दुबहा गांव निवासी राजीव कुमार सिंह एवं उमेश प्रसाद सिंह उनकी शिकायत पर पुलिस ने स्थानीय पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा,

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. इस मामले में मृत महिला के भाई के बयान पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दिघवारा थाना में दर्ज की गई है. जिसमें दहेज को लेकर विवाहिता की जहर देकर हत्या किए जाने की बात बताई गई है. इस मामले में पूछे जाने पर दिघवारा थाना अध्यक्ष ने बताया कि थानांतर्गत रामदास चक गांव स्थित एक घर में विवाहिता की जहर देखकर हत्या की गई है. इस मामले में मृत महिला के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *