गांव के ही व्यक्ति ने फाइनेंस कंपनी से महिलाओं को लोन दिला कर दी लाखोंं रुपए की धो’खाधड़ी, फरार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में गांव के ही एक युवक ने महिलाओं को लोन दिलाकर उनके लोन का लाखों रुपया लेकर चंपत हो गया. गांव वालों की माने तो उसके द्वारा करीब 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है. बताया जा रहा है कि मशरक के चांद बरवा और बनसोही गांव में दर्जनों महिलाओं से प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से गांव के ही एक शख्स ने बैंक के एजेंटो से मिलकर लोन दिलवाया और लोन का लाखों रूपए धोखाधड़ी करने के बाद पत्नी संग फरार हो गया.

जिसकी सूचना पर धोखाधड़ी की शिकार महिलाओं ने थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. इस मामले में बंसोही और चादबरवा गांव की महिलाओं ने बताया कि बंसोही गांव के विश्वरंजन कुमार उर्फ कुंडली लाल ने प्राइवेट कंपनी के फाइनेंस कंपनी के बैंकों के एजेंटो से मिलकर दर्जनों महिलाओं को लोन दिलवाया और धोखाधड़ी कर उनके खाते से भी लाखों रूपया निकाल कर फरार हो गया. जब बैंकों के एजेट उनके दरवाजे पर पहुंच किस्त की मांग किए तों उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई.

वहीं जब पूछताछ के लिए उसके दरवाजे पर पहुंचे तो वह और उसकी पत्नी घर में ताला बंद कर फरार हो गए थे. धोखाधड़ी की शिकार महिलाओं ने थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. मौके पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह ने बताया कि महिलाओं के साथ बीस लाख रूपए तक की धोखाधड़ी की गयी हैं. वहीं महिलाएं, गरीब और अशिक्षित हैं. जिसके कारण उसके द्वारा उन महिलाओं का लोन दिलाने के नाम पर कागजात तैयार करवाया और उस लोन की रकम को भी लेकर फरार हो गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *