सारण की बेटी दीपिका पांडेय सिंह दूसरी बार झारखंड कैबिनेट में बनी मंत्री ; सारण वासियों में खुशी, बधाई देने वालों का तांता

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार गुरुवार को किया गया. मंत्रिमंडल में कांग्रेस नेत्री दीपिका पांडेय सिंह को कैबिनेट मंत्री पद व गोपनीयता की शपथ राज्यपाल संतोष गंगवार के द्वारा दिलाई गई. सारण जिले के एकमा गांव निवासी कांग्रेसी नेता स्वर्गीय अरुण कुमार पांडेय की पुत्री दीपिका पांडेय सिंह को भी शामिल किया गया है. दीपिका पांडेय सिंह को कांग्रेस के साथ ईमानदारी एवं समर्पण के साथ सक्रियता व कर्तव्यनिष्ठा के साथ जुड़े रहने का तोहफा उन्हें झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में दोबारा शामिल कर प्रदान किया गया है. इसके पहले भी हेमंत सोरेन सरकार 2.0 में फ्लोर टेस्ट के दौरान इन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था.

Add

एकमा गांव निवासी व जेपी सेनानी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दीपिका पांडेय सिंह एक संघर्षशील एवं जुझारू कांग्रेसी नेत्री हैं. इनके पिता ने रांची में युवा कांग्रेस से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की थी. माता को झारखंड सरकार द्वारा राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था. दीपिका पांडेय सिंह के मंत्री बनने के बाद एकमा गांव, नगर पंचायत एकमा बाजार क्षेत्र के भरहोपुर व अवतार नगर थाना क्षेत्र के हराजी गांव सहित पूरे सारण जिले में हर्ष का माहौल है. एकमा गांव व आसपास के लोगों ने बताया कि दीपिका ने एकमा सहित सारण जिले का मान-सम्मान बढ़ाया है. लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दीपिका पांडेय सिंह को हार्दिक बधाई दी है‌‌.

बधाई देने वालों में एकमा गांव निवासी व जेपी सेनानी अजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ रामजी तिवारी, ध्रुव देव पांडेय, रामेश्वर सिंह, सुभाष सिंह, विजय कुमार सिंह, प्रो अजीत कुमार सिंह, विनोद कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय एथलीट विकास सिंह राठौर, शिक्षक कमल कुमार सिंह सेंगर, दीपक कुमार राज, डॉ शशिभूषण शाही, प्रो (डॉ) सुनील कुमार सिंह, डॉ अनुज कुमार सिंह, डॉ कृष्ण कुमार चतुर्वेदी, नीरज यादव, डॉ सत्यदेव प्रसाद यादव, नपं एकमा बाजार की चेयरमैन श्वेता रानी, एकमा विधायक श्रीकांत यादव, एकमा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष किशुन सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस के नेता एनपी सिंह कुंदन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र प्रताप मिश्रा, राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव, अवधेश यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, माकपा नेता अरुण कुमार, अजय कुमार सिंह, अर्जुन सिंह आदि अन्य लोग शामिल हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *