तीन फेरों में चलायी जाएगी गोंदिया-छपरा- गोंदिया ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 08795/08796 गोंदिया-छपरा- गोंदिया ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन गोंदिया से 06, 13 एवं 20 मई,2024 प्रत्येक सोमवार को तथा छपरा से 07, 14 एवं 21 मई, 2024 प्रत्येक मंगलवार को तीन फेरों के लिये किया जायेगा. 08795 गोंदिया -छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी गोंदिया से 06, 13 एवं 20 मई,2024 प्रत्येक सोमवार को गोंदिया से 20.00 बजे प्रस्थान कर डोंगरगढ़़ से 20.58 बजे, राजनांदगांव से 21.22 बजे,दुर्ग से 22.20 बजे,

रायपुर से 23.05 बजे, भाटापारा से 23.55 बजे, दूसरे दिन उसलापुर से 01.25 बजे,पेंड्रा रोड से 02.43 बजे, अनूपपुर से 03.25 बजे, शहडोल से 04.08 बजे, उमरिया से 05.06 बजे, कटनी से 07.10 बजे, सतना से 08.25 बजे, मानिकपुर से 10.05 बजे, शंकरगढ़ से 10.47 बजे, प्रयागराज से12.05 बजे तथा बनारस से 13.50 बजे छूटकर छपरा 19.30 बजे पहुंचेगी.

वापसी यात्रा में 08796 छपरा- गोंदिया ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 07, 14 एवं 21 मई,2024 प्रत्येक मंगलवार को छपरा से 22.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बनारस से 02.10 बजे, प्रयागराज से 03.50 बजे, शंकरगढ़ से 04.32 बजे, मानिकपुर से 06.00 बजे, सतना से 07.10 बजे, कटनी से 08.55 बजे, उमरिया से 10.56 बजे, शहडोल से 12.00 बजे, अनूपपुर से 12.40 बजे, पेंड्रा रोड से 13.22 बजे,उसलापुर से 15.40 बजे, भाटापारा से 16.28 बजे, रायपुर से 17.45 बजे, दुर्ग से 19.35 बजे,राजनांदगांव से 19.58 बजे तथा डोंगरगढ़ से 20.23 बजे छूटकर गोंडिया 22.30 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में एसएलआरडी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 14,वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 एवं वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोचलगाये जायेंगे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *