सारण के सभी प्रखंडों के लिए रवाना किया गया विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का जागरुकता रथ

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –   मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में जिला प्रशासन पूरी गम्भीरता से लगा हुआ है. कोई भी योग्य मतदाता छूटे नहीं के टैग लाईन के साथ मतदाता सत्यापन का कार्य किया जा रहा है. गुरुवार को समाहरणालय परिसर से प्रखंडों में प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता रथ रवाना किया गया. रथ को नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडेय और उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. नगर आयुक्त ने कहा कि लोगों को जानकारी देकर जागरूक करना महत्वपूर्ण है. नगर निगम के सभी सफाई वाहनों पर भी ऑडियो बजा कर डोर टू डोर जानकारी दी जा रही है.

Add

उन्होंने कहा कि जितनी अधिक लोगों को इस विषय पर जानकारी या जागरूकता होगी कार्य उतना ही सरल और आसान होगा. उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रचार प्रसार के लिए प्रखण्डों को डेडिकेटेड रथ प्रदान किया गया है. यह रथ वहीं रहकर हर गली, मुहल्ले, टोला, बाजार और गांव को आच्छादित करेगा. इस कार्य के लिए प्रखंड स्तर से रथ पर एक कर्मी की नियुक्ति करने का निदेश दिया गया है. कर्मी पमफ्लेट बांटने के साथ ही लोगों के प्रश्नों का उत्तर भी देंगे.

रथ पर फ्लैक्स, पोस्टर्स, बैनर, हैंडबिल और स्टिकर लगाया गया है. साथ ही उनपर सम्पूर्ण जानकारी वाले ऑडियो बजाए जा रहे हैं. हेल्पलाइन डेस्क एक्टिव है. 1950 पर कॉल कर कोई भी जानकारी हासिल की जा सकती है. इसके अलावा वोटर हेल्प लाइन ऐप या वेबसाइट से सम्पूर्ण जानकारी हासिल की जा सकती है. मौके पर सहायक प्रशासी पदाधिकारी विनय चौधरी, सतीश कुमार, अशोक पासवान, विकास कुमार, प्रसन्नजीत कुमार सिंह, उपेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *