छपरा शहर में दीपक की चा’कू गो’दकर ह’त्या मामले में पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गि’रफ्तार कर भेजा जेल

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर में बीते दिन गुरुवार की सुबह नगर थाना अंतर्गत पुलिस लाइन छोटा तेलपा मोहल्ला में चाकू गोद कर एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्त मृतक का पट्टीदार अनिल ठाकुर का पुत्र आशीष कुमार ठाकुर बताया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि नगर थाना पुलिस द्वारा दीपक हत्याकांड में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विदित हो कि बीते दिन छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत पुलिस लाइन छोटा तेलपा मोहल्ला में पट्टीदारों के बीच मारपीट के बाद चाकू बाजी की घटना हुई. जिसमें एक युवक की मौत सदर अस्पताल में उपचार के दौरान उपचार में हो गई. जबकि तीन भाइयों का उपचार छपरा सदर अस्पताल में किया गया. मृतक छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत पुलिस लाइन छोटा तेलपा मोहल्ला निवासी स्वर्गीय रामदयाल ठाकुर का 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार ठाकुर था. उस दौरान चाकू लगने से घायलों में उसका बड़ा भाई 30 वर्षीय राकेश कुमार, 36 वर्षीय विनय कुमार एवं 40 वर्षीय अजय ठाकुर शामिल है. जिनका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *