सारण के इन पांच स्थलों पर बनेंगे गैस आधारित शव दाह गृह

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के पांच स्थलों पर गैस आधारित शव दाह गृह बनाया जाना है. जिसको लेकर आज सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक किया गया. जिसमें उनके द्वारा गैस आधारित शवदाह गृह के निर्माण हेतु गंगा/सरयू नदी से सटे प्रखंडों में यथा सदर, रिविलगंज, मांझी, दिघवारा एवं सोनपुर प्रखंड में नदी के किनारे एक एकड़ भूमि चिन्हित करने हेतु निर्देश दिया गया. इस समीक्षात्मक बैठक के दौरान सभी सम्बन्धित अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी शामिल हुए.

जिसमें उनके द्वारा निर्देश दिया गया कि गैस आधारित शवदाह गृह के निर्माण हेतु अविलंब पांच प्रखंडों में नदी के किनारे एक एकड़ की भूमि का चयन कर प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करें. ताकि, उक्त शवदाह गृह का निर्माण यथाशीघ्र प्रारंभ किया जा सके. उक्त अवसर पर उनके द्वारा अपर समाहर्ता, राजस्व एवं प्रभारी पदाधिकारी, राजस्व को संदर्भित कार्य का नियमित रूप से अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया. डीएम ने बताया कि स्थल चयन के बाद निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी. जिससे जिले वासियों को शव दाह के लिए अधिक खर्च नहीं करने पड़ेंगे. इसके साथ ही समय की भी बचत होगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *