दिल्ली के व्यवसायी को पटना में अ’पराधियों ने दिनदहाड़े लू’ट के दौरान मा’री गो’ली ; पीएमसीएच में भर्ती

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK – राजधानी पटना में अपराधियों ने दिनदहाड़े दिल्ली के एक व्यवसायी को गोली मार का आभूषण लूट की घटना को अंजाम दिया है. गोलीबारी की इस घटना को अपराधियों ने दिनदहाड़े शहर के सबसे व्यस्त इलाका कहे जाने वाले डाक बंगला चौराहा के आगे सम्राट होटल के नजदीक अंजाम दिया.जानकारी के मुताबिक जिस कारोबारी को गोली मारी गई है वह दिल्ली का रहने वाला व्यवसायी है. कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई इस घटना के बाद जख्मी व्यवसायी को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है.

जिस व्यवसायी को गोली मारी गई है उसका नाम एहतेशाम अली है. वो दिल्ली के करोल बाग का रहने वाला है.व्यवसायी को गोली मारकर आभूषण लूटे जाने की भी सूचना है.पटना के पॉश इलाके में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की इस घटना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा है. मामले की जांच के लिए स्थानीय पुलिस पहुंची है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली के रहने वाले कारोबारी बाप-बेटा दोनों चार-पांच दिनों से पटना में ठहरे हुए हैं और आभूषण विक्रेताओं के यहां जा जाकर आभूषण बेच रहे थे. पुलिस मामले की पड़ताल करने में लग गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *