जिलाधिकारी ने सबलपुर में बाढ़ निरोधक कार्यों का किया निरीक्षण ; ‘वार फुटिंग’ पर काम पूरा करने का दिया निर्देश

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आज सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत सबलपुर क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा कराये जा रहे बाढ़ निरोधक कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया. आगामी मानसून को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिलाधिकारी ने कार्यदायी एजेंसी को कड़े निर्देश दिए कि सभी संसाधनों को ‘वार फुटिंग’ (युद्ध स्तर) पर जुटाया जाए.

Add

उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी स्थिति में जून के अंत तक कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए. वहीं कार्यों की गुणवत्ता और गति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया और कहा कि कार्य की प्रगति की डेली बेसिस (दैनिक आधार) पर मॉनिटरिंग की जाए. वहीं तटबंध के 1.8 किलोमीटर लंबे संवेदनशील हिस्से को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित करने का आदेश दिया गया है. निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता (बाढ़ नियंत्रण) को निर्देशित किया गया कि तटबंध के आगे के भाग में किनारे बसे आबादी वाले क्षेत्रों के पास पर्याप्त संख्या में सैंडबैग (बालू की बोरियां) और अन्य बाढ़ सुरक्षा सामग्रियों का स्टॉक पहले से सुनिश्चित कर लें. ​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ ​सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), ​कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल ​अंचलाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *