सन’सनी : मामा-मामी ने भांजी की ह’त्या कर श’व को बोरे में भर नमक डालकर दफ’नाया ; गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कब्र खोद कर निकाली युवती की ला’श

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां अपने ममहर में रह रही युवती की हत्या उसके मामा-मामी ने करने के बाद शव को बोरे में भर उसमें नमक डालकर चंवर में दफना दिया. ताकि इस हत्या की जानकारी किसी को नहीं लगे, लेकिन उनकी इस करतूत को गांव के ही एक युवक ने देख लिया था. जिसके बाद उसके द्वारा इस घटना की सूचना तरैया थाना पुलिस को दी गई.

सूचना के बाद तरैया थाना अध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस बल ने रात में ही थाना क्षेत्र स्थित चंवर में पहुंची जहां उनके द्वारा कब्र खोदकर उसमें से बोरे में भरकर फेंके गये शव को बरामद कर लिया. जिसके बाद रात में ही यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. मृत युवती की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के भटौरा गांव निवासी विश्वनाथ महतो की नतिनी की रूप में हुई है. इसके माता-पिता पहले गुजर चुके हैं और उन लोगों के द्वारा उसे युवती के नाम पर ₹6 लाख रुपए शादी के नियत से जमा भी किया गया है.

माता-पिता की मौत के बाद वह अपने ननिहाल में मामा के घर पर रहती थी. वहीं पुलिस के पहुंचते ही मृतका के मामा के घर के लोग फरार हो गए है. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. इस मामले में तरैया थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित चंवर में हत्या कर बोरे में भरकर फेंके गए एक युवती के शव को गड्ढा खोदकर निकाला गया है. फिलहाल जांच चल रहा है. वहीं ग्रामीणों का कहना है की युवती के माता पिता की मृत्यु हो चुकी है.

 

उसके बाद से वह भटौरा अपने मामा के घर रहती थी. उसके नाम से उसके शादी के लिए ₹6 लाख बैंक में फिक्स था. अब हत्या की सूचना पुलिस तक पहुंचने के बाद लोगो में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. अब किन परिस्थितियों में कैसे उसकी हत्या मामा-मम्मी के द्वारा किया गया, यह जांच का विषय है. फिलहाल पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है. लेकिन रात्रि होने के के कारण शव का पोस्टमार्टम अगले दिन कराया जाएगा.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *