हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए महिला के शव को जलाया ; क्षेत्र में सनसनी

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-722 पर अलोनी गांव स्थित शांति लाइन होटल के पीछे से पुलिस ने एक महिला का अधजला शव बरामद किया है. उसका शव अलोनी गांव से बनवारीडीह जाने वाले सड़क पर एक पुलिया के नीचे से बरामद किया गया है. एक महिला का अधजला शव होने की सूचना मिलते ही गड़खा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया.

 

लेकिन शव अधजला होने के कारण शव की पहचान नहीं हो सकी है. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. वहीं अधजले शव की शिनाख्त नहीं होने के कारण गांव में तरह-तरह की चर्चा की जा रही है.

इस मामले में गड़खा थानाध्यक्ष ने बताया कि एक महिला का अधजला शव पुलिया के नीचे से बरामद किया गया है. शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. ऐसा प्रतीत होता है कि उस महिला की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए पुलिया के नीचे जलाने का प्रयास किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. शव की शिनाख्त होने के बाद विस्तृत जानकारी हासिल हो सकेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *