सं’दिग्ध स्थिति में अज्ञात युवती का श’व बरामद होने से सनसनी ; जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 1 second Read

SIWAN DESK –  बिहार के सिवान में संदिग्ध अवस्था में एक युवती का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई है. शव को सिवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरार पट्टी गांव से बरमाद किया गया है. सूचना के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या कहीं अन्यत्र किए जाने के बाद उसे वहां फेंका गया होगा.

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि, मुरार पट्टी गांव में सुबह लोग शौच करने के लिए निकले थे. तभी ग्रामीणों ने ब्रह्मस्थान के पास शव को देखा. जिसके बाद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया. तब आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और शव की पहचान करने में जुट गए. लेकिन समाचार प्रेषण तक मृतका के शव की पहचान नहीं हो सकी है. वहीं युवती के शव पर अभी भी संशय बरकरार हैं कि युवती कहां की है? यहां उसका शव कैसे पहुंचा?

 

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

इस मामले में पूछे जाने पर रघुनाथपुर थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के शव की बरामदगी हुई है. प्रेम प्रसंग सहित अन्य बिंदुओं पर गहराई से जांच की जा रही है. शव कि पहचान अभी तक नहीं हुई है. पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *