बुलेट सवार अ’पराधियों ने युवक से पहले पूछा रास्ता फिर मा’री गो’ली, रे’फर

0 minutes, 1 second Read

 

GAYA DESK – बिहार के गया में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली लगने से जख्मी युवक को शीघ्र ही सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. बताया जाता है कि बुलेट सवार दो की संख्या में रहे अपराधियों ने राह चलते युवक को रोककर पहले तो रास्ता पूछा. जिसके बाद गोली मारी और फरार हो गए. घटना की जानकारी के बाद पुलिस में छानबीन में जुट गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गया जिले के बेलागंज थाना अंतर्गत गया- पटना मार्ग के फतेहपुर मोड़ के पास बुलेट बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी.

 

गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए उसे मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. वहीं घटना को अंजाम देकर अपराधी भागने में सफल रहे. घटना करने वाले अपराधियों के संबंध में फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल सका है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बेलागंज थाना के फतेहपुर गांव का अतुल कुमार पैदल अपने घर की ओर जा रहा था. उसी बीच बुलेट बाइक से सवार होकर दो की संख्या में रहे अपराधी पहुंचे. उक्त अपराधियों ने अतुल से टिकारी जाने का रास्ता पूछा.

रास्ता बताये जाने के बाद अपराधी आगे बढ़े और अचानक घूमकर अतुल पर फायरिंग कर दी. गोली लगते ही अतुल कुमार सड़क किनारे गिर पड़ा. उस बीच अपराधी भागने में कामयाब हो गए. वहीं, फायरिंग और युवक के शोर मचाने की आवाज सुनने के बाद स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों ने गंभीर हालत में रहे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है. बेलागंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका इलाज किया गया. वहीं, बाद में डॉक्टरों ने घायल अतुल कुमार को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *