सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से छात्रों को बनाया जा रहा सबल

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  राजकीय पिछडा वर्ग कन्या प्लस टू आवासीय विद्यालय सारण के सभी छात्राओं को सखी वन स्टॉप सेंटर में विजिट कराया गया. इस विजिट के दौरान पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी कुमारी अनुपमा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी प्रेम प्रकाश, केंद्र प्रशासक मधुबाला के द्वारा बच्चियों को वन स्टॉप सेंटर के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया तथा 181 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई. अनुमण्डल कल्याण पदाधिकारी निवेदिता तिवारी ने कहा कि आज कल के लड़कियों में शर्म या झिझक नहीं होनी चाहिए. सशक्त बनने का भरपूर प्रयास करना चाहिए.

Add

केंद्र प्रशासक मति मधुबाला ने कहा कि घरेलू हिंसा से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए 181 महिला हेल्पलाईन नम्बर पर डायल कर सकती है. इसके अतिरिक्त 181 और 1098 चाइल्ड हेल्प लाईन नम्बरों के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई. केन्द्र प्रशासक के द्वारा घरेलू हिंसा, बाल विवाह एवं वन स्टॉप सेन्टर के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई. वहीं कानूनी सलाहकार राजीव कुमार सिंह के द्वारा बच्चियों के अधिकार के लिए बने कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई,

साथ में सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कुमारी अनुपमा, निवेदिता तिवारी (केंद), प्रेम प्रकाश, केंद्र प्रशासक सह परियोजना प्रबंधक मधुबाला, जिला मिशन समन्वयक निभा कुमारी, ऋषिकेश कुमार सिंह, कानूनी सलाहकार राजीव कुमार सिंह, लैंगिक विशेषज्ञ सत्येंद्र कुमार, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ, सुशील कुमार लेखा सहायक एवं मो इमामुद्दीन डाटा एंट्री ऑपरेटर मौजूद रहे. उक्त अवसर पर सभी छात्राएं काफी उत्साहित दिखीं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *