सदर अस्पताल स्थित भवन निर्माण के भंडार में गंजेरियों व नशेड़ियों ने लगा दी आग ; मची अफरातफरी

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  छपरा सदर अस्पताल स्थित भवन निर्माण विभाग के खंडहरनुमा भंडार में अचानक आग लग गई. वहां से धुएं का गुबार उठता देख समीप मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई. वहीं भवन निर्माण विभाग के द्वारा वहां तैनात चौकीदार गणेश प्रसाद के द्वारा आग पर काबू पाये जाने का प्रयास किया जा रहा था. तभी, सूचना के बाद भगवान बाजार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उस खंडहरनुमा भवन के खिड़की से अंदर पानी फेंक कर आग बुझाया गया. तब तक थोड़ी देर के लिए अस्पताल में अफरातफरी मची रही.बता दें कि छपरा सदर अस्पताल स्थित उस खंडहरनुमा भंडार में भवन निर्माण विभाग का पीवीसी पाइप काफी संख्या में रखा हुआ है. जिसकी निगरानी को लेकर वहां विभाग के द्वारा एक चौकीदार की भी नियुक्ति की गई है. आग लगने से वहां अचानक अफरातफरी मच गई और आग को बुझाया गया.

गंजेरियों और नजरियों का अड्डा है यह भवन निर्माण विभाग का खंडहर हुआ भंडार

बता दें दे कि छपरा सदर अस्पताल स्थित भवन निर्माण विभाग के खंडहरनुमा भंडार में गंजेरियों और नशेरियों का जमावड़ा लगा रहता है. गंजेरियों के द्वारा ही गांजा पीने के बाद उसमें छोड़ा गया था जिसके कारण आग लगी है. हालांकि इससे पहले भी सदर एसडीओ के द्वारा रात्रि में छापेमारी के दौरान नशा करते हुए अस्पताल के पीछे से दो लड़कों को पकड़ पूछताछ के बाद उनके गार्जियन को सौंपा गया था. लेकिन अभी भी सदर अस्पताल परिसर का यह क्षेत्र गंजेरियों और नशेरियों का अड्डा बना हुआ है. जिसके कारण किसी दिन बड़ी अगलगी की घटना हो सकती है. क्योंकि करीब 10 वर्ष पूर्व भी भवन निर्माण विभाग द्वारा रखे गए इसी पाइप के स्टोर में भीषण आग लगी हुई थी और लाखों का पाइप जलकर नष्ट हुआ था. जबकि अभी भी यहां लाखों का पीवीसी पाइप पड़ा हुआ है.

लगातार चोरी की घटनाओं में भी है इन्हीं का हाथ

छपरा सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय से चोरी एवं अस्पताल के विभिन्न वार्डों से नल, पाइप एवं एसी का आउटलेट चोरी के मामले भी प्रायः सामने आते रहते हैं. इसके साथ ही अस्पताल से लगातार लगातार बाइक व साइकिल चोरी की भी घटनाएं हो रही हैं. इन सभी चोरियों में भी अस्पताल के इन्हीं गंजेरियों और नशेरियों का हाथ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *