जहरीली शराब कांड के बाद अब श्वान दस्ता की मदद से पुलिस कर रही शराब की तलाश ; धंधेबाजों में हड़कंप

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र में बीते दिनों जहरीली शराब कांड और मौतों के बाद अब पुलिस अलर्ट मोड में है. सारण पुलिस मशरक थाना क्षेत्र में शराब खोजबीन को लेकर श्वान दस्ता की मदद ले रही है. पुलिस श्वान दस्ता की मदद से मशरक थाना अंतर्गत बली विशुनपुरा, ब्राहिमपुर, गंडामण, बहुआरा, सिकटी, कर्ण कुदरिया आदि गांवों में छापेमारी अभियान चला रही है. इस बाबत मशरक थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शराब पर रोक लगाने और शराब बरामदगी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया. जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें.

उन्होंने बताया कि शराब निर्माण, बेचना और पीना गैरकानूनी है. यदि कोई भी इस धंधे में संलिप्त हैं तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि छापेमारी अभियान के दौरान कुछ शराब धंधेबाजों की पहचान की गयी जिन पर जल्द ही कारवाई की जाएगी. हालांकि इस क्रम में किसी तरह की बड़ी सफलता नही मिल सकी है, लेकिन शराब माफियाओं के बीच प्रशासन के इस कदम से हड़कंप जरूर मच गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस तरह की सख्ती आगे भी जारी रहेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *