सड़क हा’दसे में गई दो दोस्तों की जा’न ; एक साथ दो परिवारों में मा’तम

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई है. घटना जिले के मांझी थाना अंतर्गत ताजपुर फुलवरिया मुख्य मार्ग की है, जहां सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों दीपक यादव एवं वीरेंद्र यादव की मौत हुई है. इस घटना की सूचना जैसे ही परिवार वालों को लगी परिवार में मातम पसर गया. समाचार प्रेषण तक परिवार में रोना-पीटना लगा हुआ है. मृत दोनों युवक जिले के मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर फुलवरिया गांव निवासी रामानंद राय के 20 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र यादव एवं दीपक यादव बताये गये हैं.

दीपक यादव भी ताजपुर फुलवरिया गांव के ही रहने वाले वीरेंद्र यादव का पुत्र बताया गया है. जिसकी मौत मौके पर हो गई है. जो शादीशुदा है जबकि वीरेंद्र की अभी शादी नहीं हुई है. वीरेंद्र यादव की मौत मांझी स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किये जाने के दौरान रास्ते में हुई है.छपरा सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर राजीव कुमार अमन के द्वारा वीरेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना के बाद मृतक वीरेंद्र यादव के पिता रामानंद यादव ने हलचल न्यूज़ को बताया कि उनका पुत्र अपने दोस्त दीपक के साथ बाइक से आ रहा था.

तभी मुख्य मार्ग पर घर से कुछ कदम की दूरी पर किसी अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे दीपक की मौत जहां मौके पर हुई है, वहीं उनका बेटा वीरेंद्र सदर अस्पताल जाकर दम तोड़ दिया. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में पुलिस नहीं पहुंच सकी है. वही परिवार वालों में रोना-पीटना लगा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *