इलाज करा कर घर लौटने के दौरान ट्रेन से क’ट कर एक व्यक्ति की मौ’त

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा-सोनपुर रेलखंड स्थित सोनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान सारण जिला के खैरा थाना अंतर्गत कोरेया माया टोला वार्ड नंबर एक निवासी स्वर्गीय हरदेव राय के 44 वर्ष से पुत्र खिलाड़ी राय के रूप में की गई. इस घटना के संबंध में मृत व्यक्ति के परिवार वालों ने बताया कि वह उनका पटना से उपचार करवा कर घर लौट रहे थे. उसी बीच सोनपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार पर ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई.

वहीं सूचना के बाद सोनपुर रेल पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लगा हुआ है. परिवार वालों के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार थे और मानसिक हालत भी कुछ बिगड़ गई थी. जिसको लेकर उनका इलाज कराया जा रहा था. इलाज करा कर लौटने के दौरान उन्हें ट्रेन पर चढ़ाकर वह लोग प्लेटफॉर्म पर कुछ सामान खरीद रहे थे. तभी ट्रेन से गिर कर वह दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गये और कट कर उनकी मौत हो गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *