सड़क हादसे का शिकार हुआ मजदूर ; छिन गया परिवार के रोजी-रोटी का जरिया

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के गड़खा थाना अंतर्गत पहाड़पुर गांव के समीप अनियंत्रित टेंपो की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई. इस घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. घटना बीती रात्रि की बतलाई गई है. मृत मजदूर की पहचान जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी छठीलाल पंडित के 40 वर्षीय पुत्र दहाउर पंडित के रूप में की गई है उसकी मौत की सूचना के बाद परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं घटना की जानकारी पर गड़खा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.

Add

इस संबंध में मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिता मजदूरी कर घर परिवार चलाते थे. वह काम से लौटने के बाद पहाड़पुर से पैदल घर जा रहे थे उसी बीच किसी टेंपो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए. जब तक वे लोग उन्हें अस्पताल ले जाते तब तक रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. बता दें कि दहाउर घर का कमाऊ सदस्य था. उसकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है. वही घर में चीख-पुकार से माहौल गमगीन है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *