सब्जी विक्रेता की चा’कू से गो’द-गो’दकर नि’र्म’म ह’त्या ; शक के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को लिया हिरासत में

0 minutes, 6 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता की चा’कू से गो’द-गो’दकर नि’र्म’म ह’त्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतक जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के पोझी गांव निवासी पुकार राय का 30 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र राय बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह परसा थाना क्षेत्र में सब्जी की दुकान की लगता था. बीती रात्रि सब्जी दुकान बंद करने के बाद वह अपने घर लौट रहा था, तभी बाइक सवार एक युवक उसको साथ लेकर चला.

लेकिन, देर रात्रि में घरवालों को सूचना मिली कि सत्येंद्र की हत्या कर दी गई है. जिसके बाद वह लोग भागे-भागे परसा थाना क्षेत्र अंतर्गत घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से जख्मी सत्येंद्र को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. वही परसा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

इस मामले में मृतक के भाई और परिवार वालों ने बताया कि सत्येंद्र परसा बाजार पर सब्जी बेचता था. बीती रात्रि घर लौटने के दौरान रास्ते में ही कोई युवक मिला और उसे बाइक पर बैठाकर ले गया. जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई है. परिवार वालों का आरोप है कि उसकी हत्या सिर में गोली मारने के बाद चाकू से गोद-गोदकर की गई है. वही परसा थाना अध्यक्ष ने बताया कि सत्येंद्र की हत्या चाकू और धारदार हथियार से मारकर की गई है.

गोली मारे जाने की बात का उन्होंने खंडन किया है. उन्होंने बताया कि सिर, गले और अन्य जगहों पर उसे चाकू से गोदा गया है. जिसके कारण उसकी मौत हुई है. फिलहाल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. जिसके बाद विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी. वही इस घटना के बाद शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *