वास्तविक उम्र छिपाकर परीक्षा दे रहे अधिक उम्र के परीक्षार्थी के विरुद्ध दर्ज की गई प्राथमिकी ; डीएम एवं एसपी ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर की कार्रवाई

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –सारण जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला द्वारा आज संयुक्त रूप से वार्षिक माध्यमिक सैद्धांतिक परीक्षा, 2024 के अवसर पर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया गया. जिलाधिकारी ने लोकमान्य उच्च विद्यालय से दो वीक्षक को उनसे संबद्ध परीक्षार्थियों तथा बरामदे से चिट-पुर्जा बरामद होने के आरोप में तथा केंद्राधीक्षक द्वारा बार बार दिए गए निर्देश के बावजूद अनुपालन नहीं करने के आरोप में जिला शिक्षा पदाधिकारी को संबंधित वीक्षकों तथा केंद्राधीक्षक के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

 

न्यू ए0 एन0 डी0 पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर अधिक उम्र के परीक्षार्थी द्वारा अपना उम्र कम दर्ज कराकर परीक्षा देने तथा उनके पास से ब्लूटूथ बरामद होने के आरोप में उक्त परीक्षार्थी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया. साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को संदर्भित मामले की गहन जांच करने तथा उक्त कमरे के दो वीक्षक से स्पष्टीकरण पूछने का निदेश दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *