सभी नागरिक स्वगणना कर अपने कर्तव्य का करें पालन : विधायक

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  राष्ट्र के विकास में जनगणना महत्वपूर्ण आधार है. खुशी की बात है कि भारत के 8वीं जनगणना का कार्य प्रारम्भ हो गया है. इस बार के जनगणना की खासियत है कि लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए स्वगणना का अवसर प्रदान किया गया है. उक्त बातें विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने अपना स्वगणना करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि इस बार की जनगणना पूर्णतः डिजिटल मोड में किया जा रहा है. इससे डेटा की शुद्धता में पारदर्शिता और त्वरित संधारण में सहायता मिलेगी. उन्होंने जिला जनगणना कोषांग के कर्मियों की सहायता से अपना स्वगणना पूर्ण किया. यूआरएल पर अपना मोबाइल नंबर डाल कर लॉगिन कर प्राप्त ओटीपी से सत्यापित किया. उन्होंने प्रदर्शित गुगल मैप पर अपना आवास चिन्हित कर पुष्टि की.

इसके पश्चात उन्होंने कुल 33 प्रश्नों का जवाब चिन्हित करते हुए सबमिट किया. तत्काल लैपटॉप पर एसइ आईडी प्रदर्शित हुआ और उनके मोबाइल पर भी मेसेज द्वारा प्राप्त हुआ. विधायक श्री राय ने कहा कि स्वगणना बहुत ही सरल प्रक्रिया है. कोई भी आदमी अपने मोबाइल के माध्यम से भी इसकी इंट्री कर सकता है. उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में स्वगणना करें. अभियान चला कर लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें. विधायक ने कहा कि किसी भी मामले में सारण हमेशा आगे रहा है. हमारी परंपरा रही है कि हर जन अभियान में अग्रणी रहे हैं. स्वगणना में भी सारण को आगे करना है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *