परिसीमन बिल व महिला आरक्षण विधेयक को संसद में गिराये जाने पर महागठबंधन के खिलाफ रालोमो ने निकाला धिक्कार मार्च

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –   परिसीमन बिल सहित महिला आरक्षण विधेयक को महागठबंधन दलों द्वारा संसद में गिराए जाने के खिलाफ राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सारण इकाई द्वारा छपरा नगर निगम- छपरा के प्रांगण से रालोमो के जिला संयोजक डॉ अशोक कुशवाहा के नेतृत्व में “धिक्कार मार्च ” निकाला गया. धिक्कार मार्च समहरणालय होते हुए थाना चौक, अनुमण्डल कार्यालय होते नगरपालिका चौक पंहुचा, जहां धिक्कार मार्च का समापन हुआ. धिक्कार मार्च में, महागठबंधन शर्म करो शर्म करो, महिलाओं से धोखा बन्द करो, महिलाओं के सम्मान में हम सब है के नारे लग रहे थे.

Add

धिक्कार मार्च को सम्बोधित करते हुए रालोमो के जिला संयोजक डॉ अशोक कुशवाहा ने कहा की रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा देश एवं देश की महिलाओं के हक़ अधिकार के लिये हमेशा संघर्ष करते रहे है. उन्होंने”संवैधानिक अधिकार, परिसीमन सुधार ” के बैनर तले कई बड़ी-बड़ी रैलियां भी की है. जिसके तहत जनसंख्या के अनुपात में लोक सभा एवं विधान सभाओं में परिसीमान की मांग की है. अगर ऐसा हुआ तो बिहार में 40 की जगह 60 लोक सभा क्षेत्र हो जायेंगे, एक MP को साल में पांच करोड़ प्रति वर्ष अपने क्षेत्र में विकास के लिये मिलते हैं, 20 MP के बढ़ने से प्रति वर्ष 100 करोड़ बिहार को विकास के लिये अधिक मिलेंगे, जो पांच वर्षों में 500 करोड़ होगा.

इतना हीं नहीं चुनाव के समय महिलाओं के विकास की लम्बी-लम्बी बातें करने वाला महागठबंधन दल लोक सभा, विधान सभाओ में महिला आरक्षण विधेयक का संसद में विरोध कर पास होने से रोक कर महिलाओं के साथ भी बहुत बड़ा अन्याय एवं धोखा किया है. इस प्रकार बिहार एवं महिलाओं दोनों के साथ महागठबंधन ने धोखा किया है. इसीलिए महागठबंधन दलों के खिलाफ आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा – सारण ने “धिक्कार मार्च ” निकाला है. धिक्कार मार्च में पुरुषों के साथ-साथ काफी संख्या में महिलाएं भी मार्च में शामिल थीं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *